फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इंदौर स्वच्छता मॉडल अध्ययन को कुरुक्षेत्र का 35 सदस्यीय दल रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र का 35 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंदौर के लिए रवाना हुआ। पुंडरी विधायक सतपाल जांबा इस दल का नेतृत्व कर रहे हैं। यह अध्ययन यात्रा कुरुक्षेत्र, कैथल और रादौर क्षेत्र में स्वच्छता, जनभागीदारी तथा बेहतर नागरिक सुविधाओं का नया ढांचा तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल में नवीन जिंदल फाउंडेशन के सदस्य, नगर पालिकाओं व नगर निगम के अध्यक्ष और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। दल इंदौर में शहर की स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, घर-घर कचरा संग्रहण, मलजल शोधन संयंत्र और स्वच्छता जागरूकता अभियानों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेगा। प्रतिनिधिमंडल स्थानीय अधिकारियों व विशेषज्ञों से संवाद कर समझेगा कि इंदौर ने स्वच्छता को कैसे जन-आंदोलन बनाया है। इंदौर से लौटने के बाद दल एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा, जिसमें कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में मॉडल लागू करने के व्यावहारिक सुझाव शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें