फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन केंद्रों पर 3399 लाभार्थियों को लगाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीनेशन केंद्रों पर 3399 लाभार्थियों को लगाया टीका
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल सहित विभिन्न वैक्सीनेशन केंद्रों पर शुक्रवार को 3399 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इसी कड़ी में एलएनजेपी अस्पताल में 178 लाभार्थियों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन दी गई। जिनमें मुख्य रूप से समाजसेवी जोगिंदर अरोड़ा, विष्णु कॉलोनी से 94 वर्षीय वीरा देवी, 86 वर्षीय त्रिलोक चंद, 88 वर्षीय शरबती, 90 वर्षीय विष्णु, 77 वर्षीय नरेंद्र पाल, 79 वर्षीय खेर सिंह 75 वर्षीय अमरो देवी, आशिमा अरोड़ा और शांति देवी ने भी सेंटर पर जाकर टीका लगवाया।
इन 178 लाभार्थियों में 104 पुरुष और 74 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें 165 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन की पहली और 13 को दूसरी डोज दी गई। यह जानकारी एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक और हृदय एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने दी। उन्होंने कहा कि कोरोना पीड़ितों की बढ़ती संख्या के प्रति आम जनता को जागरूक और जिम्मेदार होना होगा और सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. गुरप्रीत सिंह, कार्यकारी मेट्रन गुरमीत कौर, सीमा शर्मा, बबीता, डिंपल बनवाला, फार्मेसी अधिकारी एवं वैक्सीनेटर स्नेह ठुकराल, भारत गोयल, संजीव सैनी, रुचि शर्मा, नर्सिंग अधिकारी डिंपल बनवाला, चरणजीत कौर, डाटा एंट्री ऑपरेटर सीमा अरोड़ा, नेहा सैनी, निशा सैनी, रचिता, लोकेश धवन, शशांक, भारती वत्स, चिराग सैनी, ज्योति ढांडा, ध्रुव शर्मा, अंजली कांबोज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें