फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33153 परीक्षार्थियों ने नहीं दिया मॉक टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय और प्राइवेट विद्यार्थियों की यूजी व पीजी की वार्षिक परीक्षाओं में उत्तर-पुस्तिका अपलोड न होने संबंधी समस्या पर संज्ञान लेते विवि प्रशासन ने मॉक टेस्ट देने के लिए निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन परीक्षा देने के 51 हजार 241 इच्छुक परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, लेकिन इनमें से 33 हजार 153 परीक्षार्थियों ने मॉक टेस्ट ही नहीं दिया। इसकी वजह से परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका की पीडीएफ अपलोड कराने में दिक्कत झेलनी पड़ रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब परीक्षार्थियों को 14 व 15 अगस्त को पोर्टल पर मॉक टेस्ट देने का मौका दिया है, जो वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि केयू की यूजी, पीजी की दूरवर्ती पाठ्यक्रमों व प्राइवेट की वार्षिक परीक्षाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। ऑनलाइन मोड में परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थी रोल नंबर डाउनलोड करने उपरांत अब तक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, लेकिन केयू द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार काफी विद्यार्थी मॉक टेस्ट प्रक्रिया से नहीं गुजरे हैं। इसकी वजह से परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि केयू पोर्टल पर ऑनलाइन मोड में परीक्षा देने वाले 51241 विद्यार्थियों ने सफल रूप से अपना रजिस्ट्रेशन किया है, लेकिन केवल 18088 विद्यार्थियों ने ही मॉक टेस्ट प्रक्रिया को अपनाया है। परीक्षार्थियों को 14 व 15 अगस्त को दो दिनों के लिए मॉक टेस्ट प्रक्रिया से अवश्य गुजरने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें