फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय दादा खेड़ा कार्यकारिणी कमेटी की ओर से भंडारा आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा । जय दादा नगर खेड़ा कार्यकारिणी कमेटी की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक भंडारा लगाया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता स्वामी संदीप ओंकार ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि तकनीक व आधुनिकता में भले ही हम काफी प्रगति कर चुके हैं मगर सदियों से चली आ रही कुछ ऐसी मान्यताएं हैं जिन्हें हरियाणा वासी आज भी दिल से निभाते हैं। दादा खेड़ा ग्राम अथवा नगर देवता का प्रतिरुप होता है, जिनका मंदिर हरियाणा के हर गांव व कस्बे में आवश्यक रूप से बनाया जाता है। प्रदेश में कहीं-कहीं इसे खेड़ा देवता भी कहते हैं। कस्बे अथवा गांव के लोगों द्वारा कोई भी शुभ कार्य करने से पहले खेड़ा देवता की पूजा की जाती है, जिसके पीछे मान्यता है कि खेड़ा देवता पूरे इलाके की प्राकृतिक आपदाओं, बुरी आत्माओं व जानलेवा बीमारियों से रक्षा करता है। कार्यक्रम में संदीप ओंकार ने कन्या पूजन कर उनका मान-सम्मान किया तथा उनसे आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें शहरवासियों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया। इस मौके पर महंत महावीर दास, संदीप अरोडा, पवन चावला, भीमसेन पुंडीर, गोपाल आहूजा, हितेश, हरिंद्र, विशाल शर्मा, रमेश वर्मा, रॉकी वर्मा, प्रवीण बंसल, सोनू पुंडीर, सोनू कुमार, राजेश, विजय गुप्ता, प्रदीप चावला, मुकुट बिहारी, कृष्ण पंडित, मामराज, रमेश, रॉकी शर्मा, मनोज शर्मा, शिव नारायण दीक्षित, निखिल, अभिषेक गुप्ता, राजेश दहिया, लक्की अरोड़ा, संदीप पांचाल, निर्भय छाबड़ा, साहिल शर्मा, पारस शर्मा, विशाल दीक्षित, दीपक अत्री सहित अनेक नगरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें