फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोलेनाथ का गुणगान कर श्रद्धालुओं ने की शहीदों के लिए प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। जय ज्वाला मां युवा मंडल की ओर से विशाल शिव जागरण आयोजित किया गया। ज्वाला जी मंदिर के पास जागरण की शुरुआत कांग्रेस के युवा नेता संदीप गर्ग ने ज्योति प्रचंड करके करके की, जबकि धर्मपाल गर्ग नरवाना विशिष्ट अतिथि रहे। श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ उनके परिवारों के लिए प्रार्थना भी की। संदीप ने नम आंखों से जवानों को याद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में लोग एकजुट हो जाएं और देश के लिए सोचें। जागरण में विक्की चंचल, साहिल डोगरा और बंटी पांचाल ने भजनों के माध्यम से शिव महिमा का गुणगान किया और हरियाणवी कलाकार झंडू ने भी विशेष रूप से प्रस्तुति दी। मंडल की ओर से मुख्य अतिथि संदीप गर्ग एवं अन्य सहयोगियों को स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। मंच का संचालन अरुण करूडवाल ने किया। शिव जागरण से पहले विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा, गगन गुप्ता, दीपक गोयल, कलाधर शास्त्री, राजेश गुप्ता तथा अमित सिंघल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें