अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। स्वच्छ शक्ति समारोह के चलते धर्मनगरी की धर्मशालाओं से लेकर कार्यक्रम स्थल तक लघु भारत जैसा नजारा बना रहा। जहां विभिन्न राज्यों से स्वच्छ गृहियां अपने-अपने प्रदेशों की वेशभूषा में पहुंची तो सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। 20 हजार से अधिक संख्या में पहुंची इन स्वच्छ गृहियों ने अपने-अपने राज्य की संस्कृति से ओतप्रोत करते हुए एक दूसरे से विचार सांझा किए तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए स्वच्छता संदेश को लेकर देर रात तक अपने-अपने राज्यो के लिए रवाना होती रही। वे स्वच्छ अभियान को आगे बढ़ाते हुए निर्मल भारत का सकंल्प लेकर लौटी तो एक उम्मीद जगी कि अब यह अभियान ओर भी तेज होगा। विभिन्न राज्यों से आई 5 हजार से अधिक स्वच्छता गृही पिछले दो दिनों से शहर की विभिन्न धर्मशालाओं में ठहरी हुई थी। प्रधानमंत्री के आगमन पर उत्तरकाशी, नैनीताल, मिजोरम, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तरप्रदेश, हरियाणा व पंजाब सहित विभिन्न राज्यों की स्वच्छता गृही अपने पारंपरिक परिधानों में नजर आई और कार्यक्रम स्थल पर भी एक साथ पूरे भारत का नजारा बना रहा।
बीते दो दिनों में जयराम विद्यापीठ में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, तमिलनाडू से महिलाएं ठहरेंगी। गोडिय़ा मठ में बिहार, दादर एवं नगर हवेली, दमन व दीव, गुजरात से महिला शक्ति रूकेगी। ब्राह्मण धर्मशाला में छत्तीसगढ़ व पंजाब, जाट धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश व झारखंड, सैनी धर्मशाला में जम्मू एंड कश्मीर व तेलंगाना, श्री गुरु रामदास निवास सिख मिशन में कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मणीपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पांडीचेरी, सिक्कम, बैरागी, गडरिया, कश्यप राजपूत व गुर्जर धर्मशाला में मध्य प्रदेश, कृष्णाधाम में राजस्थान, बिश्नोई धर्मशाला में त्रिपुरा, डेरा कार सेवा कंलदरीगेट करनाल में उत्तर प्रदेश तथा बिरला मंदिर व ब्रह्मपुरी आश्रम में उत्तराखंड से आई स्वच्छ गृहि व महिला जन प्रतिनिधि ठहरी। उत्तर काशी मंगौली ब्लॉक की शशीबाला, नैनीताल की सीमा देवी,माया बिष्ठ,मिजोरम से विक्रिया,ललुनिया,महाराष्ट्र से शालिनी देशमुख इंजीनियरिंग की पढाई कर तीन माह का इंटरनशिप करके प्रदेश को स्वच्छ करने का कार्य किया,बस्तर से सरगुजा बस्तर,अभिलाषा स्टेट कोर्डिनेटर,दमन की अनीता,गुजरात से सोनम सिंह आई अपने प्रदेश के परिधानों में नजर आई, जो आकषर्ण का केंद्र बना रहा।
बॉक्स