फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, लड़का होने की दवाई देता झोलाछाप काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को शाहाबाद के मछरौली गांव में छापेमारी करते हुए एक झोलाछाप चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोपी की पहचान गांव खरीड़वा वासी अंग्रेज सिंह के रूप में हुई है। नोडल अधिकारी डॉ. आरके सहाय ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह को शिकायत मिली थी कि शाहाबाद के गांव मछरौली में एक झोलाछाप चिकित्सक लड़का होने की दवाई देता है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम का गठन किया गया। जिसमें मेडिकल ऑफिसर डॉ.ऋषि, दंत चिकित्सक डॉ गौरव बंसल, डीएसी नरेश कुमार, लिपिक राजीव शामिल थे। डॉ. सहाय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का एक फर्जी ग्राहक पिछले तीन दिन से इस झोलाछाप चिकित्सक से संपर्क में था। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वीरवार को फर्जी ग्राहक बनाकर उक्त चिकित्सक के पास भेजा गया। इस दौरान फर्जी ग्राहक ने झोलाछाप से दवाई लेकर सात हजार रूपये दिये और जैसे ही ग्राहक बाहर निकला तो उसका इशारा समझ नजरें जमाए बैठी स्वास्थ्य विभाग की अधिकारिक टीम ने छापेमारी कर झोलाछाप को रुपये के साथ रंगे हाथ काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी झोलाछाप चिकित्सक करीब 10 वर्षों से गांव मछरौली में लड़का होने की दवाई दे रहा था। आरोपी अब तक करीब 350 गर्भवती महिलाओं को लड़का होने की दवाई दे चुका है। पुलिस ने आरोपी झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट, आईएमसी एक्ट व आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें