फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थियों ने रात को भी जारी रखा धरना, दिन में सड़कों पर लगाई झाड़ू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अपनी मांगों को लेकर श्री कृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थियों का अस्पताल के मुख्य गेट पर धरना बुधवार रात के साथ-साथ वीरवार को भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर झाड़ू लगाकर रोष जाहिर किया तो वहीं शुक्रवार को आक्रोश रैली निकालने का भी एलान किया। बुधवार रात करीब आठ बजे कॉलेज प्राचार्या डॉ. उषा दत्त धरना स्थल पर पहुंची और धरना दे रहे विद्यार्थियों को मनाने के प्रयास किए। हालांकि वे करीब दो घंटे धरनास्थल पर रही, लेकिन विद्यार्थियों की मानें तो वह उनकी मांगों पर कोई भी जवाब नहीं दे पाई और उन्हें अन्य बातों में उलझाते हुए अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए गुमराह करने का ही प्रयास किया, जिससे उनका रोष और भी गहरा गया। इसी के चलते उन्होंने अपना आंदोलन कड़ा करते हुए वीरवार को सड़कों पर झाड़ू लगाई। वहीं इंटर्नशिप छात्रों ने अपनी बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट किया और कहा कि यदि मांगें न पूरी हुई तो उन्हें अपना काम छोड़कर अन्य छात्रों का साथ देने को मजबूर होना पड़ेगा। प्रदेश के अन्य सात कॉलेजों के छात्रों ने भी सहयोग दिया। भूपेंद्र सिंह, अमित श्योराण, अक्षय, मनोज कुमार, रेनू धीमान सहित अन्य विद्यार्थियों ने कहा कि वीरवार को उनके पास किसी अधिकारी ने पहुंचने की भी जहमत नहीं उठाई, लेकिन यह आंदोलन मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा।

पूर्व सीएम ने दिया मांगें पूरी कराने का भरोसा
हड़ताल पर उतरे कॉलेज विद्यार्थियों ने अपनी समस्याओं व मांगों को लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी सेक्टर सात में मुलाकात की । इस पर हुडडा ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द पूरा कराने का भरसक प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्या विद्यार्थियों की समस्या को लेकर पहली बार पहुंची विश्वविद्यालय
धरना दे रहे विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज प्राचार्या ने अब तक कभी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया। वीरवार को वे पहली बार उनकी समस्याओं को लेकर संबंधित विश्वविद्यालय के अधिकारियों के पास रोहतक पहुंची, लेकिन इसकी भी उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। वहां पर क्या चर्चा हो पाई और उनकी समस्याओं का हल हो पाया या नहीं, यह भी नहीं बताया गया, लेकिन मांगें पूरी होने तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। उधर कॉलेज प्राचार्या से इस बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने मोबाइल पर बात करना भी मुनासिब नहीं समझा। वहीं आयुष विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. बलदेव कुमार धीमान का कहना है कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें