फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईलाहाबाद में टोल प्लाजा पर कुंभ मेला के दौरान 50 दिन यात्री वाहनों से नहीं लिया जाएगा टोल टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभ के दौरान इलाहाबाद में 50 दिन नहीं लिया जाएगा टोल टैक्स : ब्रह्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने इलाहाबाद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान इलाहाबाद कुंभ के कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि इलाहाबाद में पड़ने वाले टोल प्लाजा पर कुंभ मेला के दौरान 50 दिन तक यात्री वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरों के बीच चर्चा हुई है। ब्रह्मचारी ने कुरुक्षेत्र पहुंचने पर बताया कि योगी आदित्यनाथ ने उनसे कहा कि प्रयाग तक विशेष ट्रेनों को चलाने के साथ इलाहाबाद को देश के प्रमुख नगरों से वायु सेवा से भी जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में कुंभ के तीनों शाही स्नान की तिथियों की घोषणा भी कर दी है। मुख्यमंत्री ने काम में तेजी लाने के साथ सुरक्षा मानकों की बात भी कही। ब्रह्मचारी बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से कुंभ के दौरान सुरक्षा और स्वच्छता पर भी जोर देने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुंभ 2019 का आयोजन इस बार भव्य और दिव्य होगा। इसके लिए तैयारियां तेजी से हो रही हैं। ब्रह्मचारी ने बताया कि उत्तरप्रदेश सरकार के अनुमान के अनुसार कुंभ के दौरान 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्री निवास, स्नानार्थियों के आवागमन आदि की खास व्यवस्था हो रही है। संतों को खाद्यान्न समेत अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। ब्रह्मचारी के कुरुक्षेत्र पहुंचने पर उनके साथ राजेंद्र सिंघल, कुलवंत सैनी, श्रवण गुप्ता, केके कौशिक, खरैती लाल सिंगला, टेक सिंह लौहार माजरा, केके गर्ग, पवन गर्ग, एसएन गुप्ता, राजेश सिंगला, रणबीर भारद्वाज, ईश्वर गुप्ता, अशोक गर्ग, राजेश शास्त्री, सतबीर कौशिक व रोहित कौशिक इत्यादि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें