फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में महिला योग शक्ति दिवस समारोह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से ही शुरू होता है योग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
भारतीय योग संस्थान ने सेक्टर-4 स्थित केंद्रीय विद्यालय में महिला योग शक्ति दिवस समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी कालेज निन्यौला के पूर्व प्रिंसिपल प्रो. हेमराज शर्मा मुख्य अतिथि थे। राजकीय श्री कृष्णा आयुर्वेदिक महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. आरके पारिख ने विशिष्ठ अतिथि थे। प्रो. हेमराज शर्मा ने बताया कि योग घर से ही शुरू होता है। गृहणियां अगर योग को अपना कर अनुशासन में रहना सीख लें तो योग का प्रचार स्वयं ही होता चला जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंच संचालन करते हुए उप प्रधान प्रो. केके कौशल ने संस्थान की गतिविधियों और साहित्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग को अपनाने से शरीर स्वस्थ होता है। प्रो. आरके पारिख ने बताया कि महिलाओं के लिए योग बहुत ही जरूरी है। महिलाओं को योग किस प्रकार अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में योग के प्रचार प्रसार के लिए एक नाटिका भी प्रस्तुत की गई। नाटिका में बताया गया कि किस प्रकार रूढ़िवादी सास अपनी बहू से योग की प्रेरणा लेकर स्वयं योग करना शुरू करती है। इस नाटिका में बहू की भूमिका सुमन, सास की भूमिका मीना मेहला, पति की भूमिका निशु और योग शिक्षिका की भूमिका मीना माथुर ने निभाई। इस कार्यक्रम में पीसी पांडेय, वीना शर्मा, किरण, संतोष, सरबजीत, कविता, महेंद्र मेहला, मोहित माथुर, हवा सिंह, सुनील जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें