फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनी में पांच दिवसीय शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिवसीय शिविर शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
खंड के गांव बनी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान के तहत सोमवार से पांच दिवसीय शिविर शुरू हुआ। शिविर में कक्षा 6 से 8 वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिविर का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य अमरजीत शर्मा ने किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विभिन्न जीवन-कौशलों को विकसित करना है। शिविर में विभिन्न विभागों से आमंत्रित अधिकारियों ने विभिन्न कौशल और जानकारियों से बच्चों को अवगत कराया। शिविर में पहले दिन स्वास्थ्य विभाग से डॉ. श्याम लाल शर्मा, फाइन आर्ट्स से अमित कुमार और एनएसक्यूएफ की तरफ से नीरज बंसल ने बच्चों में उनके कौशल-विकास के लिए विस्तार से चर्चा की। शिविर के शुभारंभ पर खंड संस्थान संयोजक कार्यालय से बीआरपी सुदर्शन कुमार, स्कूल के ईएचएम मेवा सिंह, एसएमसी की प्रधान कमलेश देवी, गांव के सरपंच रणबीर पाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें