फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के आगमन पर सतर्क रहें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर वीरवार को पुलिस ने ड्यूटियों की रिहर्सल की। एडीजीपी आरसी मिश्रा की देखरेख में की गई इस रिहर्सल के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग सहित नौ एसपी और 18 डीएसपी सहित अन्य पुलिस बल भी शामिल रहा। एडीजीपी ने रिहर्सल के समय अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने व रिहर्सल के दौरान दिखाई दी खामियों को पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। कहा कि ड्यूटी में कोताही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन पर करीब दो हजार जवान सुरक्षा व्यवस्था को सभांलेगे। इनके साथ साथ होम गार्ड और विशेष पुलिस अधिकारियों को भी तैनात किया गया है। इनके अलावा सादी वर्दी मे भी पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। इतने ही कर्मचारियों को सीआईडी ने भी तैनात किया है। एसपी अभिषेक गर्ग ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए है। पुलिस ने ब्रह्मसरोवर और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एरिया में कॉबिंग अभियान चलाया। ब्रह्मसरोवर के अंदर और बाहर दोनों साइडों मे पुलिस और बम डिस्पोजल टीम ने गहनता से जांच की। ब्रह्म सरोवर के हर एंट्री गेट पर डीएफएमडी लगाए गएं। साथ ही हर आने जाने वाले व्यक्ति पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 को केयू और ब्रह्मसरोवर से जुड़े रास्ते रहेंगे बंद
एसपी अभिषेक गर्ग ने कहा है कि राष्ट्रपति आगमन पर 25 नवंबर को सड़कों पर अनावश्यक गाड़ियों का उपयोग न करें। जहां तक संभव हो सार्वजनिक वाहनों का ही प्रयोग करें। अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थानों पर ही खड़ा करें। ब्रह्मसरोवर और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर गाड़ी लेकर न जाएं। ये एरिया राष्ट्रपति के दौरे को लेकर 25 नवंबर को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक आमजन के लिए लगभग बंद रहेगा। उन्होंने मुख्य मार्गों पर स्थित दुकानदारों से भी अपील है कि वे अपना सामान, गाड़ियां, दोपहिया वाहन सड़क पर न लगाएं। आने -जाने वालों को दिक्कत का सामना न करना पडे़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें