फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता है ज्ञान का भंडार : गणेशी लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
भाजपा अनुशासन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल ने कहा कि गीता ज्ञान का भंडार है और इस ग्रंथ का एक-एक शब्द मानव को प्रेम करना सिखलाता है। भगवान श्री कृष्ण ने भी कहा था कि गीता मेरा दिल है और इस दिल से प्रेम का फव्वारा निकलता है। यह ग्रंथ मैड्ड और तुम के अंतर को समाप्त करके एकात्मकता का पाठ पढ़ाता है। जो देश एकात्मकता क विरोध करते हैड्ड] वो ज्यादा समय तक नहीं चल सकते। भगवान श्री कृष्ण ने 574 श्लोकों में अकर्म से कर्म करने का पाठ पढ़ाया। कहा कि त्याग से बड़ा कुछ नहीं है। मनुष्य को कभी भी मैं और तुम के बीच अंतर नहीं समझना चाहिए।
वे सोमवार को मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर के सभागार में हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। समारोह की अध्यक्षता कर रहे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता पूरी दुनिया को विश्व शांति की राह दिखाता है। इस पवित्र ग्रंथ में ही पूरी दुनिया की समस्याओं का हल समाहित है। इस ग्रंथ का अनुसरण करने वाला व्यक्ति मुकाम को हासिल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले एचएसएससी के चेयरमैन भारत भूषण भारती,भाजपा अनुशासन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. केके खंडेलवाल, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव अशोक सुखीजा, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा, हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष पवन आश्री, मुख्य संरक्षक आरडी गोयल और संरक्षक विनोद जिंदल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मेहमानों ने हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच के कैलेंडर का भी विमोचन किया। विभिन्न सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद 500 विद्यार्थियों को जर्सियां, स्मृति चिह्न और प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। मंच की तरफ से समय-समय पर सामाजिक मुद्दों को प्रकाशित करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. केके खंडेलवाल ने कहा कि पत्रकार को हमेशा विपरीत परिस्थितियों का सामना कर कठिनाइयों से जूझना पड़ता है। पत्रकार किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करता। समाज सेवा करना और कलम से सच को उजागर करना पत्रकार का कर्तव्य है। केयू कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से गीता महोत्सव हर दृष्टि से उच्च कोटी का मनाया जा रहा है। केडीबी के मानद सचिव अशोक सुखीजा, भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर ने कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों और अन्य लोगों को संबोधित किया। हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष पवन आश्री ने कहा कि मंच की तरफ से पिछले 12 वर्षों से गीता महोत्सव पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें