फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति, शिक्षा के लिए युवाओं को प्रेरित करें संत: ब्रह्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
जयराम विद्यापीठ में भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में प्रदेशाध्यक्ष महंत बंसी पुरी की अध्यक्षता में संत महापुरुषों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें विभिन्न जिलों के अखाड़ों के संत महापुरुषों ने शिरकत की। बैठक में निर्णय लिया गया कि भारत साधु समाज की देश के अन्य राज्यों की भांति हरियाणा के सभी जिलों में भी इकाइयां गठित की जाएं। इसकी जिम्मेदारी प्रदेशाध्यक्ष महंत बंसी पुरी को सौंपी गई। इसके लिए बकायदा 21 नवंबर को कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के तट पर भारतीय साधु समाज के प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यापीठ में हुई बैठक में प्रमुख तौर पर इस बात पर चर्चा की गई कि भारतीय संस्कृति और धर्म के रक्षक के रूप में संत समाज ने कार्य किया है। आज कुछ असामाजिक तत्वों के कारण लोगों की संत समाज के प्रति धारणा बदली है। अब भारत साधु समाज संत महापुरुषों के सम्मान के लिए काम कर रहा है। भारत साधु समाज के प्रयासों से आम लोगों की धारणा भी बदलेगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने कहा कि पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति, शिक्षा और कला मजबूत आधार पर हैं, इसके लिए हमें अपने अपने समाज के युवाओं को प्रेरित किए जाने की आवश्यकता है। प्रदेशाध्यक्ष महंत बंसी पुरी ने बताया कि हरियाणा के प्रत्येक जिले में भारत साधु समाज की कार्यकारणी का गठन किया जाएगा। बैठक में महंत महेश मुनि, महंत विशाल दास, महंत ज्ञानेश्वर दास, महंत महेश मुनि, स्वामी रोशन पुरी, स्वामी श्रद्धानन्द, महंत लाल गिरी बाबा, महंत चमन गिरी, महंत उत्तम गिरी, स्वामी पूर्ण दास, महंत कर्ण दास, महंत बुध दास, महंत प्रेम दास, स्वामी प्रमोद पुरी, विजय अत्रि, स्वामी बलवंत दास, स्वामी हरि नारायणा नन्द, हरिहर दास महाराज, महंत राम अवतार, महंत ईश्वर दास और गुरुग्राम विनीत गिरी महाराज आदि पहुंचे। इस अवसर पर केके कौशिक, टेक सिंह लौहार माजरा, खरैती लाल सिंगला, राजेश सिंगला, मुनीश मित्तल, रोहित कौशिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें