फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैक चैयरमेन की तरफ से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को ए-प्लस ग्रेड के लिए पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को मिला ए-प्लस ग्रेड के लिए पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यापन परिषद की ओर से ए-प्लस ग्रेड मिलने के लिए अधिकारिक पत्र प्राप्त हुआ है। इस पत्र में परिषद के निदेशक प्रो. डीपी सिंह ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। नैक की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को सीजीपीए 3.52 सेवन प्वाइंट स्केल के आधार पर नैक की स्टैंडिंग कमेटी ने ए-प्लस ग्रेड देने की सिफारिश की है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तीन अक्टूबर 2017 से अगले 5 वर्ष के लिए ए-प्लस ग्रेडिंग मान्य होगी।
नैक की मूल्यांकन की ग्रेडिंग का मौलिक पत्र विश्वविद्यालय प्रशासन को भेज दिया गया है। नैक के इस पत्र के साथ ही अधिकारिक रूप से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय देश की चुनिंदा ए-प्लस ग्रेड यूनिवर्सिटी की सूची में शामिल हो गया है। नैक कमेटी के कन्वीनर डॉ. श्याम कुमार ने कहा है कि विश्वविद्यालय को जल्द ही नैक कमेटी की सिफारिशें भी मिलेंगी। इसके आधार पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी खूबियों और कमियों का विश्लेषण कर सकेगा। उन्होंने कहा कि यह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि है कि उसे हरियाणा के स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रदेश की पहली ए-प्लस यूनिवर्सिटी होने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने ए-प्लस ग्रेड हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने इसके लिए नैक की पूरी टीम को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में होगा विशेष कार्यक्रम
हरियाणा प्रदेश की पहली ए-प्लस यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 16 नवंबर को ए-प्लस ग्रेड मिलने की खुशी में एक विशेष समारोह का आयोजित करेगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी इस विशेष समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा करेंगे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें