अंतर जिला अपराध गोष्ठी आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
जिला पुलिस ने अंतर जिला अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें तीन जिलों के पुलिस अधिकारियों और पंजाब पुलिस के पुलिस अधिकारियों ने अपराधों की रोकथाम पर मंथन किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देशानुसार जिले में अंतर जिला अपराध गोष्ठी का आयोजन डीएसपी पिहोवा धीरज कुमार की अध्यक्षता में थाना इस्माईलाबाद के प्रांगण में हुआ। इसमें तीन जिलों अंबाला, कैथल और कुरुक्षेत्र केे साथ ही पंजाब के जुल्का थाने से भी पुलिस अधिकारी आए थे