सांसद राजकुमार सैनी छह नवंबर को आएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी छह नवंबर को क्षेत्र के गांव रामसरन माजरा, लोहारा और बन में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वह 26 नवंबर को महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर जींद के हुड्डा ग्राउंड में आयोजित होने वाले समानता महासम्मेलन के लिए लोगों को न्योता देंगे। यह जानकारी लोकतंत्र सुरक्षा मंच के जिलाध्यक्ष नायब सिंह पटाकमाजरा ने दी।