अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। गांव भूतमाजरा में वीरवार देर शाम को एक नौकर की पानी की होदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लाडवा पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय सतपाल निवासी बदरपुर के रूप में हुई है। वह पिछले 6-7 महीने से गांव भुतमाजरा के गुलाब सिंह के घर पर नौकरी करता था। वीरवार देर शाम को सतपाल घर के पास ही बनी पानी की होदी पड़ा मिला। जब बाहर निकाल कर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सतपाल उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। पिछले काफी महीनों गांव बदरपुर में रह रहा था पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी हुई थी।