फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू कर्मी को छात्रा को अंकल कहना पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
अंकल कहने का खामियाजा केयू में अपनी डिग्री लेने आई छात्रा को भुगतना पड़ा। उसके साथ अभद्र व्यवहार के साथ मारपीट तक की गई। यह घटना एमए अंग्रेजी की एक छात्रा के साथ घटित हुई। छात्रा का कसूर बस इतना ही था कि उसने उक्त विषय के डिग्री कक्ष के अधीक्षक को अंकल कह दिया। आरोप लगाते हुए छात्रा ने कहा कि अधीक्षक को अंकल कहने पर उन्हें बुरा लगा और इसके बाद अभद्रता और मारपीट के लिए उतारू हो गए। छात्रा का आरोप है कि उसने वीसी के समक्ष भी गुहार लगाई गई थी, लेकिन उन्होंने भी पल्ला झाड़ लिया। तब जाकर छात्रा ने इसकी शिकायत पीएमओ कार्यालय में की। पीड़ित छात्रा व उनके पिता ने केयू पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे पिछले एक सप्ताह से दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

केयू से एमए अंग्रेजी विषय में पास आउट छात्रा ममता ने बताया कि वह यूनिवर्सिटी में अपनी एमए फाइनल की डिग्री लेने आई थी, लेकिन विभाग के अधिकारी डिग्री देने से मना करते रहे। लगभग 3 बार विभाग के चक्कर लगाने के बाद पिता भी मेरे साथ डिग्री लेने के लिए केयू डिग्री विभाग में पहुंचेे थे। वहां पर मौजूद सुपरिंटेंडेंट को मैंने अंकल कहकर संबोधित किया। इसके बाद उक्त अधिकारी ने हमारे साथ अभद्रता के साथ मारपीट भी की। छात्रा ने बताया कि वे वीसी से मिले थे उन्होंने भी पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद एसपी अभिषेक गर्ग को शिकायत दी तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से थर्ड गेट चौकी इंचार्ज से मिलकर एफआईआर दर्ज कराने को कहा, लेकिन सप्ताह भर बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। केयू थर्ड गेट पुलिस चौकी के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को सुलह के लिए चौकी में बुला लिया है। मामले को जल्द ही निपटान कर लिया जाएगा। कुंटिया महासचिव डा. दीपक शर्मा ने बताया कि उक्त मामला संज्ञान में आया है। छात्रा ने जिन पर आरोप लगाया है उनके अलावा व छात्रा के परिजनों से बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें