अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आऊटसोर्सिंग नीति के तहत लगे कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस मांग को लेकर उन्होंने सोमवार को यूनिवर्सिटी कुलसचिव डॉ प्रवीण सैनी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने ठेकेदार पर जनवरी 2016, व मई, जून 2017 का वेतन न देने का आरोप लगाया है। मुकेश कुमार, रणजीत सिंह, मनमोहन सिंह, रविन्द्र, विनोद कुमार, राजीव कुमार, मोहन, राजेंद्र, प्रवीण कुमार, संदीप कुमार, ज्योति, पवन कुमार, सुमित, गौरव, नीतिन शर्मा आदि ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी निर्देश में फरवरी 2017 से कर्मचारियों को प्रत्येक महीने की 10 तारीख तक वेतन दिया जाना है, इसके बावजूद ठेकेदार नियमों की अवहेलना कर रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि तीन महीने का वेतन न मिलने के कारण घर का खर्च व बच्चों की फीस देने में मुश्किल हो रही है।