फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विश्व पर्यावरण दिवस पर बांटे 300 फलदार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विश्व पर्यावरण दिवस पर रॉबिन हुड आर्मी और सखी सहेली वूमेन एंपावरमेंट एसोसिएशन की ओर से राहगीरों को 300 से ज्यादा फलदार पौधे बांटे गए। साथ ही लोगों को पेड़-पौधों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। एसोसिएशन की ओर से लोगों को ज्यादा पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पौधा लगाने के बाद उसके साथ सेल्फी लेकर अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन की प्रधान हरमीत कौर ने बताया कि अभियान के तहत अमरूद, आम, जामुन, आंवला व अन्य फलदार पौधे वितरित किए गए। लोग अपनी जरूरतों को देखते हुए पेड़-पौधों को काट रहे हैं, जिस कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। परिणाम स्वरूप हमें भीषण गर्मी और अन्य आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। भावी पीढ़ी को इन आपदाओं से बचाने के लिए हमें अभी से काम शुरू करना पड़ेगा। हमें खूब पौधे लगाने होंगे ताकि प्रकृति का संरक्षण हो सके। इस मौके पर पंकज धीमान, सीमा सहित अन्य मौजूद रहे।



पर्यावरण का संरक्षण करना सभी का दायित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि इको क्लब की ओर से हर साल पौधरोपण किया जाता है। पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है। इको क्लब पर्यावरण के प्रति न केवल पेड़-पौधे लगाकर लोगों को जागरूक करता है, बल्कि प्लास्टिक मुक्त कैंपस और पॉलिथीन मुक्त कैंपस के लिए भी समय-समय पर अभियान चलाता रहता है। इस मौके पर डॉ. सुभाष शर्मा, प्रो. कर्मजीत सिंह संधु, डॉ. सतीश कुमार जीतेंद्र, जसवंत, राजू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें