लाडवा। एटीएम बूथ पर रकम निकलवाने गए एक युवक का ठगों ने धोखे से कार्ड बदल पांच बार में 30 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस शिकायत में लाडवा के रहने वाले सुभाष ने बताया कि वह एटीएम बूथ से रुपये निकलवाने गया था तो उससे रुपये निकाले पर उसने पास खड़े युवक से मदद मांगी। युवक ने रुपये निकालने के बाद उसका कार्ड बदल लिया।