पिहोवा। एक नाबालिग के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने के संबंध में सोशल मीडिया पर सूचना वायरल हुई, जो गलत पाई गई। अब पुलिस सूचना वायरल करने के आरोपी की तलाश में है। पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल का कहना है कि जारी सूचना बताया गया कि पीड़ित नाबालिग चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। यह पता चलते ही पुलिस हरकत में आई तो सच्चाई का पता लगाया गया। इसमें यह मामला झूठा निकला तो वहीं संबंधित नाबालिग तक पुलिस पहुंची तो उन्होंने अपने साथ ऐसा कोई गलत काम होने से इन्कार किया। ऐसे में अब पुलिस ने यह सूचना वायरल करने के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।