फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस में तीस हजार की चोरी

Wed, 23 Dec 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस जैसी सर्वाधिक सुरक्षित मानी जाने वाली ट्रेन में भी सफर सुरक्षित नहीं रह गया है। राजधानी एक्सप्रेस से कुरुक्षेत्र आ रहे दंपति के चोरों ने 30 हजार रुपये चुरा लिए।
विज्ञापन


बंगलूरु से दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में सफर करने के दौरान किसी ने बैग में तेजधार वस्तु से कट मारकर उनके पर्स चोरी कर लिए। जब वे घर वापस पहुंचे तो उन्हें घटना का पता लगा। दंपति ने कुरुक्षेत्र जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

मोहन नगर निवासी कश्मीरी लाल खुराना ने बताया कि वह केडीबी से रिटायर्ड सहायक लेखाधिकारी हैं। वह दो माह पहले अक्तूबर में पत्नी पुष्पा के साथ अपनी बेटी से मिलने के लिए बंगलूरु गए थे। वहां से वे 16 दिसंबर की शाम को ट्रेन में बैठे। वह 18 दिसंबर की सुबह दिल्ली निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन


सके बाद वे शाम को ट्रेन से कुरुक्षेत्र पहुंच गए। उस दिन उन्होंने बैग चेक किया था। अगले दिन सुबह ब्रीफकेस खोला तो उसमे बहुत बड़ा कट लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि वह जिस कोच में थे, उसमें कुल सवारियां थीं, लेकिन वे सभी दिल्ली उतरीं। किसी ने झांसी और आगरा के बीच वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


क्योंकि, इस दौरान वे कुछ देर के लिए सो गए थे। उन्होंने इस संबंध में जीआरपी थाना कुरुक्षेत्र में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें