कुरुक्षेत्र।कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 30 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। जी लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, करनाल की ओर से आयोजित प्लेसमेंट अभियान में बी फार्मेसी और एम फार्मेसी के 85 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार के लिए पंजीकरण कराया था। चयनित विद्यार्थियों को दो लाख से पांच लाख रुपये वार्षिक पैकेज मिलेगा। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने चयनित विद्यार्थियों को कहा कि कौशल आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। इस मौके पर फार्मास्युटिकल साइंसेज संस्थान के डीन प्रो. जितेंद्र शर्मा संस्थान की निदेशिका प्रो. नीरा राघव, प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. राकेश पाहवा और डॉ. गुरविंदर सिंह के मौजूद रहे। संवाद