कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रिंटिंग, पैकेजिंग, ग्राफिक्स, मल्टी मीडिया व पत्रकारिता के विषय में यूजी व पीजी कोर्साें में आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में एकेडमिक काउंसिल की मीटिंग में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि को देखते हुए मीडिया संस्थान कोर्साें में सत्र 2025-26 के दाखिले के लिए 30 सीटें बढ़ाई गई हैं। बीएससी ग्राफिक्स एंड एनिमेशन की 40 सीटों को बढ़ाकर 50, बीएससी मल्टीमीडिया की 30 को बढ़ाकर 40, एवं बीएससी प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग टेक्नोलॉजी की 40 सीटों को बढ़ाकर 50 किया गया है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी बीए मास कम्यूनिकेशन की 50 सीटों, एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन की 30 सीटें, एमएससी मास कम्यूनिकेशन की 15, एमएसएसी ग्राफिक्स एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया की 15 व एमएससी प्रिंटिंग, ग्राफिक्स एंड पैकेजिंग की 15 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया शुरू होने पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रो. महासिंह ने बताया कि जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के सभी कोर्सेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को पूर्णतया लागू किया जा चुका है, जिसके तहत औद्योगिकी इकाइयों से मिलकर सिलेबस और कोर्साें को फ्रेम किया गया है। विद्यार्थियों के लिए सभी कोर्सों में औद्योगिक प्रशिक्षण का भी प्रावधान रखा गया है, जिससे विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ावा मिलेगा और वो खुद का व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध दयानंद महिला महाविद्यालय
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में विभिन्न कोर्सेज में दाखिला प्रक्रिया जारी है। दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. उर्मिला पंघाल ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कोर्स तथा उनकी कुल सीटें इस प्रकार हैं। बीए सामान्य में 250 सीटें, बीए वोकेशनल में 60, बीकॉम सामान्य 80, बीकॉम वोकेशनल 80, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस 80, बीबीए 60, बीसीए 60, बीएससी नॉन मेडिकल 80, बीएससी कंप्यूटर सांइंस 60 और बीटीएम में 40 सीटें उपलब्ध हैं। महाविद्यालय को नैक द्वारा ए ग्रेड प्रदत्त पहला महिला महाविद्यालय है, जिसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों पर भी बल दिया जाता है। ताकि छात्राओं का संपूर्ण व्यक्तित्व विकास हो सके।
जानिए कॉमर्स में 12वीं उत्तीर्ण करने के विद्यार्थी भविष्य
राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल की उप प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि 12वीं में कॉमर्स संकाय से उत्तीर्ण छात्र विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं। प्रमुख विकल्पों में बीकॉम, बीबीए, चार्टर्ड अकाउंटेंसी और कॉस्ट अकाउंटेंट शामिल हैं। डिजिटल युग में ई-कॉमर्स, डिजिटल मार्केटिंग और डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में भी कॅरिअर की संभावनाएं बढ़ी हैं। डॉ. मीनाक्षी का कहना है कि यदि विद्यार्थी किसी एक क्षेत्र में विशेषज्ञता विकसित करते हैं, तो सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में उनके लिए असीम अवसर हैं। बैंकिंग, वित्त, बीमा, स्टॉक मार्केट और उद्यमिता में भी उज्ज्वल भविष्य संभव है। साथ ही एमकॉम या अन्य में मास्टर करने के बाद विद्यार्थी कॅरियर को और मजबूती प्रदान कर सकते हैं। यूजीसी नेट की परीक्षा के बाद शिक्षक बन सकते हैं।
कुरुक्षेत्र। डॉ. मीनाक्षी।
कुरुक्षेत्र। डॉ. मीनाक्षी।