फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आयुष विश्वविद्यालय के 30 पीजी स्कॉलर्स को मिलेगी एडवांस सिमुलेशन ट्रेनिंग

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एसजीटी यूनिवर्सिटी गुरुग्राम स्थित सिमुलेशन सेंटर में विशेष प्रशिक्षण में हिस्सा आ
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन और अनुसंधान संस्थान के 30 पीजी स्कॉलर्स को एसजीटी यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम स्थित सिमुलेशन सेंटर में चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 16 से 19 फरवरी तक आयोजित होगा।
विज्ञापन


संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता ने बताया कि मरीजों पर प्रशिक्षण संभव न होने की स्थिति में सिमुलेशन सेंटर में अत्याधुनिक मॉडलों के माध्यम से आईसीयू प्रबंधन और प्रसव के दौरान उत्पन्न होने वाली विभिन्न जटिल परिस्थितियां, आपातकालीन स्थितियों जैसे ब्लीडिंग, शॉक, सांस रुकना आदि और सर्जरी से पहले की तैयारी पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे पीजी स्कॉलर्स की क्लीनिकल दक्षता और निर्णय क्षमता बढ़ेगी।

हाल ही में कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय प्रशासन और एसजीटी यूनिवर्सिटी के डीन प्रो. अनिल शर्मा के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे। इसी समझौते के तहत यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान शल्य तंत्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनामिका भी पीजी स्कॉलर्स के साथ रहेंगी।
विज्ञापन



पीजी स्कॉलर्स का बढ़ेगा आत्मविश्वास : कुलपति

कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि आज के समय में चिकित्सा शिक्षा केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रह सकती। सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण से छात्र बिना किसी जोखिम के जटिल परिस्थितियों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करते हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और आपात स्थितियों से निपटने की दक्षता विकसित होती है।

कुरुक्षेत्र। एसजीटी यूनिवर्सिटी गुरुग्राम स्थित सिमुलेशन सेंटर में विशेष प्रशिक्षण में हिस्सा आ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें