फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सीएम विंडो के तहत मिली 30 शिकायतों का किया निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सीएम विंडो के तहत विश्राम गृह में शिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 30 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीएम विंडो के सभी पांचों सदस्य पूर्व नगर पालिका प्रधान बलदेव राज चावला, अरूण कंसल, सुरेंद्र जैन, जगीर सैनी व राजबीर कलसाना मौके पर उपस्थित रहे और प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया गया कि भविष्य में भी उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। सीएम विंडो सदस्य बलदेव चावला ने कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान हमारी प्राथमिकता है और सीएम विंडो इस दिशा में प्रभावी माध्यम साबित हो रही है।
सीएम विंडो सदस्य अरूण कंसल ने कहा कि विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम से लोगों को एक ही स्थान पर राहत मिली है, यह प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाता है। सीएम विंडो सदस्य सुरेंद्र जैन ने कहा कि हर शिकायत को गंभीरता से लेकर उसका निष्पक्ष निपटारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें