फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इशाकपुर में 3 दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ 15 से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुरमी में छठे डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह प्रतियोगिता 15, 16 और 17 मई को आयोजित होगी जिसमें कई विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

सभी मैच शाम तीन बजे से शुरू होंगे और डे-नाइट प्रारूप में खेले जाएंगे। इसके लिए मैदान पर लाइट का पूरा प्रबंध किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग लेंगी। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के साथ बाहरी टीमों को भी मौका दिया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 41,000 रुपये, उपविजेता को 31,000 रुपये और तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 3,100-3,100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन को भी सम्मानित किया जाएगा। प्लेयर ऑफ द सीरीज को 5100 रुपये दिए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को 2100 मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें