फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फसल अवशेषों में आग लगाने पर 291 लोगों पर किया सात लाख 65 हजार रुपए का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। जिले में फसल अवशेषों में आग लगाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। हालांकि ऐसे किसानों पर सेटेलाइट के साथ-साथ कृषि विभाग के अन्य अधिकारियों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। इसके बावजूद ये घटनाएं सामने आ रही है। कृषि अधिकारियों के मुताबिक अब तक इन दोनों माध्यमों के जरिए जिले में अब तक 348 जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाने की सूचना मिली है, इनमें से हरसेक सेटेलाइट से 141 और अन्य माध्यम से 207 सूचनाएं प्राप्त हुई है। इन 348 जगहों में 326 जगहों पर आग लगाने की सूचना सही मिली है। अहम पहलू यह है कि फसल अवशेषों में आग लगाने वाले 291 किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई और सात लाख 65 हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया है। उधर, जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा का कहना है कि फसल अवशेषों में आग लगाने की घटनाएं रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें