फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संगीत दिवस पर 29 गायकों ने दी सदाबहार गीतों की प्रस्तुति

Tue, 23 Jun 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। संगीतमयी कार्यक्रम के दौरान एकजुट गुदगुदी जंक्शन समूह के पदा​धिकारी एवं कलाकार। स् - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्थानीय सामाजिक एवं मनोरंजक ग्रुप सोशल ऑर्गेनाइजेशन गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा देर सायं को संगीतमयी कार्यक्रम एक शाम-सुरों के नाम आयोजित किया गया। भव्य संगीतमयी कार्यक्रम में अंबाला, करनाल, हिसार मंडल के 29 गायकों ने सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांधा।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिकारी बलजीत चावला ने बताया कि विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में समूह अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ की ओर से सोमवार को कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया। इसमें नरवाना और कैथल से सचिन शर्मा, रामकुमार नायक और डॉ. प्रभाकर पुरी, यमुनानगर से विनोद बावा, संजीव गोंदी, मोंटी राजा, राकेश शर्मा, पूनम ठाकुर, नरेंद्र, शालू हंस, विकास शर्मा, संदीप बक्शी, सुरेश और सतबीर सिंह, अंबाला से ललित वर्मा, सुरेश, पवन, उमेश बिरला एवं राजीव यादव, करनाल से सुकांत धीर, सतीश भुवन ने गीत प्रस्तुत किए। वहीं संजीव गोंदी ने आ भी जा आ भी जा, मोंटी राजा ने परदा है परदा, विकास शर्मा ने रोज रोज आंखों तले, पूनम ठाकुर ने बेपनाह प्यार है आ जा सराहे गए। पिंकी का गीत अफसाना लिख रही हूं, संगीता ने आ चल के तुझे और याशिका ने सैंया दिल में आना रे सुनाकर वाहवाही लूटी। इस दौरान संगीत प्रेमियों ने कलाकारों को प्रोत्साहन राशि देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर निदेशक पीआर नाथ, प्रधान परमिंदर पाल सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव वर्मा, समूह संरक्षक जितेंद्र बंसल, करनाल कार्यकारिणी संरक्षक प्रो. जोगेंद्र मदान माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें