कुरुक्षेत्र। गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित नारायण प्रतिभा खोज परीक्षा हिस्सा
कुरुक्षेत्र। हिंदू शिक्षा समिति व विद्या भारती हरियाणा के तत्वावधान में गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गत 30 जनवरी को नारायण प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें गीता निकेतन विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य यशपाल वधवा मुख्य पर्यवेक्षक रहे। अनिल कुलश्रेष्ठ व यश पाल वधवा ने सभी कक्षों का निरीक्षण किया। परीक्षा में विद्यालय के 281 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कलेर, उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जांगड़ा, प्रबंधक बलबीर शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश सैनी, शिक्षाविद डॉ. हरि प्रकाश, सदस्य डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. सौरभ त्रिखा, महिला प्रतिनिधि अंजलि शर्मा, प्रांत प्रतिनिधि संजय चौधरी और विद्यालय प्राचार्या सुमन बाला ने परीक्षा के सफल आयोजन की बधाई दी।