फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36वें इंटरनेशनल प्रोग्राम के 28 विदेशी सदस्य करेंगे धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र का भ्रमण : सोनू भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने कहा कि लेगिसलेटिव ड्राफ्टिंग (आईएलडी) में इंडियन टेक्निकल और इक्रामिक काॅरपोरेशन (आईटीईसी) प्रोग्राम 2024-25 के तहत मिनिस्ट्री आफ एक्सटर्नल अफेयर के सहयोग से 36वेंं इंटरनेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन हरियाणा विधानसभा में किया जा रहा है। इस प्रोग्राम में 28 विदेशी सदस्य तथा 12 सदस्य लोकसभा सचिवालय पीआरआईडीई के होंगे। यह सभी सदस्य 20 अप्रैल को कुरुक्षेत्र के भ्रमण पर आएंगे।
विज्ञापन


एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि लोकसभा सचिवालय नई दिल्ली से मिले आदेशों के अनुसार 36वें इंटरनेशनल प्रोग्राम में भाग लेने वाले 28 विदेशी सदस्य और 12 लोकसभा सचिवालय पीआरआईडी के सदस्य कुरुक्षेत्र के तीर्थों का अवलोकन करने के लिए 20 अप्रैल को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि यह सदस्य गांव अमीन के ऐतिहासिक टीले के अवलोकन करने के बाद मां भद्रकाली मंदिर, भीष्म कुंड, नरकतारी, भौर सैयदां, सन्निहित सरोवर, भौर सैयदां में मगरमच्छ विहार, पैनोरमा, श्रीकृष्ण संग्रहालय, कल्पना चावला तारामंडल, ज्योतिसर में लाइट एंड साउंड का अवलोकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें