फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी से अग्रोहा धाम यात्रा के लिए छह बसों में 250 लोग हुए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अग्रोहा धाम यात्रा के लिए अग्रवाल धर्मशाला रेलवे स्टेशन से शरद पूर्णिमा के अवसर पर छह बसों का काफिला करीब 250 लोगों को लेकर रवाना हुआ। इन बसों के काफिले को श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष की तरह ही इस यात्रा से समाज के लोगों को अग्रकुल नरेश महाराजा अग्रसेन की कर्मस्थली एवं अग्रवालों की एक मात्र शक्तिपीठ अग्रोहा धाम में दर्शनों के लिए जाने का अवसर मिलता है। यात्रा के संयोजक महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) के प्रधान मुनीष मित्तल एवं अग्रोहा धाम विकास ट्रस्ट के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंगला ने बताया कि यात्रा को लेकर समाज के सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा। कुरुक्षेत्र से रवाना हुए काफिले में श्रद्धालु अग्रोहा धाम दर्शन में श्री अग्रसेन मंदिर, कुलदेवी श्री महालक्ष्मी मंदिर, सती मंदिर, वैष्णो देवी गुफा, श्री हनुमान जी के विराट स्वरूप इत्यादि के दर्शन करेंगे। अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंगला ने कहा कि ऐसी यात्राओं से समाज के लोगों एवं विशेषकर युवाओं व बच्चों को अग्रकुल नरेश महाराजा अग्रसेन सहित धर्मस्थलों के बारे विस्तृत जानकारी मिलती है।
उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए अग्रकुल नरेश भगवान श्री अग्रसेन महाराज मंदिर, कुलदेवी श्री महालक्ष्मी मंदिर, श्री सरस्वती मंदिर, वैष्णों देवी मंदिर, त्रिपुति बालाजी मंदिर, अमरनाथ गुफा, श्री हनुमानजी मंदिर इत्यादि के दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। सभी यात्रियों के अग्रोहा धाम में शक्ति सरोवर मे स्नान करने की भी व्यवस्था है। सिंगला ने कहा कि ऐसी यात्राओं का समय-समय पर आयोजन करते रहना चाहिए जिससे कि समाज में भाई-चारे की भावना बनी रहे व अपनी जड़ों से जुड़े रहने का सौभाग्य प्राप्त होता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें