फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 250 किसानों ने ली नवीनतम तकनीक की जानकारी

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। किसानों को मेले में जानकारी देते विशेषज्ञ। संवाद
विज्ञापन
इस्माइलाबाद। कृषि विभाग की ओर से शुक्रवार को गांव ठोल की पुरानी अनाज मंडी में किसान मेले एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के करीब 250 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, विभिन्न विभागीय योजनाओं और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के तरीकों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में गुण नियंत्रण निरीक्षक शशिपाल, विषय विशेषज्ञ डॉ. सुनील मान, कृषि अभियंता राजेश शर्मा, उपमंडल कृषि अधिकारी मनीष वत्स, गांव ठोल के सरपंच बलविंदर सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनदीप विर्क निवासी गांव अजमतपुर तथा गांव जलबेहड़ा के सरपंच राजेश विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मेले के दौरान कृषि विभाग, बागवानी विभाग, मत्स्य विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा कृषि क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने की अपील भी की। कार्यक्रम का आयोजन कृषि उपनिदेशक डॉ. गिरीश नागपाल के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें