फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 25 फुट की सांझी बनेंगी विरासत में आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय सांझी उत्सव का आयोजन विरासत दि हेरिटेज विलेज जीटी रोड मसाना में किया जाएगा। इस उत्सव में विश्व की सबसे बड़ी सांझी आकर्षण का केंद्र रहेगी। यह सांझी 25 फुट ऊंची और 14 फुट चौड़ी होगी, जो कि जींद के कलाकार गौतम सत्यराज द्वारा बनाई जाएगी। सके अतिरिक्त इस सांझी उत्सव में प्रदेश के अलग-अलग कोनों से लुप्त होती सांझी कला को बचाने के लिए सैकड़ों महिलाएं हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि सांझी प्रतियोगिता का आयोजन दो अक्तूबर को अमावस्या के दिन किया जाएगा। इस दिन लोक सांस्कृतिक दृष्टि से ग्रामीण महिलाएं घरों में सांझी लगाती हैं। लोक सांस्कृतिक परंपरा का निर्वहन करते हुए विरासत में भी सांझी प्रतियोगिता का आयोजन अमावस्या के दिन ही किया गया है। इस वर्ष विश्व की सबसे बड़ी सांझी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विरासत सांझी उत्सव 2023 में गौतम ने 21 फुट की सांझी का निर्माण कर सबका ध्यान आकर्षित किया था। इसके लिए विरासत की ओर से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड लिम्का बुक के कार्यालय में संपर्क कर उनकी टीम को विश्व की सबसे बड़ी सांझी का नाम दर्ज करने के लिए पत्र भी भेज दिया गया है। डॉ. पूनिया ने कहा कि इस सांझी के अतिरिक्त भी हरियाणा के अनेक महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों की टीम विरासत सांझी उत्सव में हिस्सा लेंगी। यह आयोजन दो अक्तूबर से 11 अक्टूबर तक सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें