फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर खर्च होगा 25 करोड़ का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। थानेसर विधानसभा की 15 सड़कों का निर्माण, मरम्मत औरचौड़ा करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इनपर अनुमानित 25 करोड़ रुपए का बजट खर्च होगा। इस प्रस्ताव को अंतिम अनुमित के लिए राज्य सरकार के पास भेज दिया है। यह जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने दी।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से थानेसर विधानसभा की सड़कों का नवीनीकरण करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। इस विधानसभा क्षेत्र में सरकार की तरफ से कभी बजट की कमी नहीं आने दी गई है। उन्होंने बताया कि दो करोड़ 16 लाख की लागत से पिहोवा रोड बगथला से मुंडाखेड़ा तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। करीब तीन करोड़ की लागत से खेड़ी मारंकड़ा से कसेरला कनीपला, 857 लाख रुपए के बजट से झांसा रोड़ से अंबाला हिसार रोड़ वाया भिवानी खेड़ा, लुक्खी-बचकी, मलिकपुर तक रोड़ का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं 477 लाख रुपये से रेलवे रोड़ जिला सीमा सलारपुर वाया सैन चौक, बीआर चौक, नई अनाजमंड़ी तक, 69.42 लाख रुपए के बजट से जनता स्कूल झांसा रोड़ से रेलवे क्रासिंग कीर्ति नगर, गांधी नगर, 126.39 लाख रुपए के बजट से बारना से परचेज सेंटर बारना तक, 86.63 लाख रुपए की लागत से अमीन रोड से खासपुर तक, 28.25 लाख रुपए की लागत से अमीन से सुरज कुंड तक, 20.79 लाख रुपए की लागत से आरओबी के साथ सर्विस रोड, 77.15 लाख रुपए का बजट कुरुक्षेत्र ढांड रोडसे बारना तक सड़क के निर्माण पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि 76.83 लाख रुपए के बजट से दलायपुर रोड से कैंथला कलान सड़क की मरम्मत की जाएगी। इसी तरह 39.46 लाख रुपये की लागत बस्ती बाजीगर से नंदा संस्थान तक, 65.35 लाख रुपए का बजट सुंदरपुर गांव से पलवल गांव तक सड़क की विशेष मुरम्मत पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25.85 लाख रुपए के बजट से सिरसला रोड से शादीपुर गांव तक विशेष मुरम्मत तथा 84.34 लाख रुपए की राशि मुंडा खेड़ा से समसपुर गांव तक सड़क के निर्माण पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेक्टर 10 की सभी पार्किंग को पेवर ब्लाक का बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें