फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महोत्सव के पांच दिन में 24 सांगों की दी जाएगी प्रस्तुति

Sat, 21 Feb 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में पिंगला भरथरी, हीर- रांझा, राजा नल दमयंती, वीर विक्रमाजीत के किस्सों की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। प्रदेश में सबसे प्राचीन और परंपरागत विद्या सांग महोत्सव पांच दिन में 24 सांगों की प्रस्तुति दी जाएगी। इन प्रस्तुतियों से पंडित दादा लख्मीचंद, मांगेराम, पाले राम, धनसिंह, रामकिशन व्यास, पंडित जय नारायण, प्यारे लाल को जिंदा रखा जा रहा है। यह सांग महोत्सव 23 से 27 फरवरी तक कलाकृति भवन हरियाणा कला परिषद के भरतमुनि रंगशाला के सभागार में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डाॅ.नरेंद्र सिंह ने बताया कि धनपत सिंह सांग पुरस्कार के उपलक्ष्य में सांग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के प्रसिद्ध सांगी धनपत सिंह के हरियाणा की लोक संस्कृति में योगदान को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा उपरांत धनपत सिंह सांगी की स्मृति में इस वर्ष धनपत सिंह सांगी पुरस्कार की घोषणा की जानी है।

उन्होंने कहा कि जिसमें हरियाणा संस्कृति को जीवंत रखे हुए सांग पार्टियां इस महोत्सव में भाग लेगी और हरियाणा की संस्कृति धरोहर को सहेजने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा का लोकनाट्य सांग समस्त विधाओं से ओतप्रोत रहता है। जिसमें अभिनय के साथ-साथ नृत्य, संगीत, रागनी इत्यादि शामिल रहती है। प्रत्येक कलाकार पूरे रियाज के बाद 3 से 5 घंटे की प्रस्तुति से हरियाणा की पारंपरिक लोक विधाओं को किस्सें के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें