संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। एक निजी पैलेस में बंजारा समाज की बैठक का आयोजन हुआ। प्रदेश चेयरमैन दीप सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला कार्यकारिणी का चुनाव कर गठन करना था। गांव लोहारा, हरिपुर, बीड सोंटी, बीड सुजरा, रुड़की, सिंबलवाल, फालसंढा जटाना, नखरोजपर, भुखड़ी से बंजारा समाज के मौजिज लोग भी इसमें शामिल हुए। बाबा जगदीश सिंह लोहारा को सर्वसम्मति से जिला कुरुक्षेत्र बंजारा सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, इसके साथ ही सरदार सुखविंदर सिंह फालसंडा जाटांन को महासचिव, आज़ाद सिंह को उपप्रधान, सरदार सच्चा सिंह को चेयरमैन, नछतर सिंह को अनुशासन समिति चेयरमैन, जय कुमार को कोषाध्यक्ष, लखविंदर सिंह सिंबलवाल को सचिव बनाया गया, इसके साथ ही सुमित पंवार को मीडिया प्रभारी, जगदीप व गुरमीत को मीडिया कर्मी, ऋषिपाल को संयोजक, सरदार जयमल सिंह, मजेर सिंह, कुणाल, दर्शन सिंह को वरिष्ठ सदस्य बनाया गया, वहीं सिंह राम भुखड़ी, बलबीर सिंह को उप प्रधान, राजकुमार नंबरदार को बनाया गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव जोगा सिंह, प्रदेश संयोजक जसबीर सिंह नंबरदार, बंजारा सभा के प्रदेश अध्यक्ष पिंटू नायक व प्रदेश महासचिव जगमाल सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।