कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसी के चलते सोमवार को भी शिविर लगाया गया। एसडीएम अमन कुमार के नेतृत्व में शिविर में लोगों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 26 शिकायतें को सुना और जिनमें से 24 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि कुछ मामलों में आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई।