जिले में शनिवार को कोरोना के 24 नए केस सामने आए है। इसके अलावा 94 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 7387 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 149114 में से 139543 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने शनिवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि इस जिले में अब तक 7859 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 7387 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 116 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 356 एक्टिव केस है।