फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 235 मरीज हुए एक ही दिन में ठीक, दो की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले से 235 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि सोमवार को कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 96 नए केस सामने आए हैं, जबकि 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। अभी तक लिए गए 68 हजार 806 में से 63 हजार 713 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने सोमवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 96 नये केस सामने आएं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए हैं, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 745 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है। बताया कि जिले में अब तक 4685 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 3225 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 80 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 1380 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें