फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विवाह के बंधन में बंधे 23 जोड़े

विज्ञापन
शाहाबाद। नवविवाहित जोड़ों के साथ स्वामी ज्ञानानंद व अन्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। रामनवमी के अवसर पर श्री मारकंडेश्वर मंदिर सभा द्वारा ज्ञानानंद के सानिध्य में 62वां सामूहिक विवाह, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर एवं श्रवण यंत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के सलाहकार हुसन लाल रहे और कार्यक्रम अध्यक्षता पयबिंगो एमडी के प्रवीण बधवा ने की।
समारोह की शुरुआत श्रीराम चरित मानस पाठ से हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे स्वागत बरातों का आगमन हुआ और एक बजे से विवाह रस्म एवं आशीर्वाद समारोह प्रारंभ हुआ। दोपहर दो बजे ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर व श्रवण यंत्र वितरण किया गया तथा ढाई बजे भंडारे का आयोजन हुआ। नवविवाहित जोड़ों की विदाई दोपहर तीन बजे के बाद की गई।
विज्ञापन

इस आयोजन में 23 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, जिससे अब तक मंदिर सभा के सामूहिक विवाह आयोजनों में कुल 1791 जोड़े शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस वर्ष के आयोजन में पांच जरूरतमंदों को ट्राईसाइकिल और 10 जरूरतमंदों को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

स्वामी ज्ञानानंद ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। सभा के प्रधान राज ऋषि गंभीर ने बताया कि यह कार्यक्रम दिवंगत स्व. केसर दास गंभीर के मार्गदर्शन में आरंभ किया गया था। अब तक सभा द्वारा 1791 जोड़ों का विवाह करवाया जा चुका है। 186 लोगों को ट्राईसाइकिल, 85 लोगों को व्हीलचेयर और 184 लोगों को श्रवण यंत्र प्रदान किए जा चुके हैं। इस मौके पर नपा के पूर्व प्रधान बलदेव राज चावला, सचिव सुनील भसीन, उपेंद्र गंभीर, सुखदेव सैनी, अनिल अरोड़ा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें