फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिविर में 228 लोगों को मिली निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मरीजों की जांच करते चिकित्सक। विज्ञप्ति - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से संचालित दो मोबाइल मेडिकल युनिट शहर के वार्ड नंबर तीन, कैलाश नगर और पास लगते गांव डेरा पुरबिया व सिरसमा में पहुंची। यहां लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ उठाया। दोनों मोबाइल मेडिकल यूनिट की चिकित्सक टीम ने सभी निर्धारित स्थानों पर मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार परामर्श दिया। इसके साथ ही जरूरतमंदों को आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गईं और मौके पर ही रक्त जांच की सुविधा भी प्रदान की गई। डॉ. प्रमोद ने बताया कि सभी चारों शिविरों में 187 लोगों को नि:शुल्क परामर्श और दवाइयां दी गईं। इन शिविरों में 41 लोगों के ब्लड टेस्ट कर, उनकी रिपोर्ट के अनुसार परामर्श और मार्गदर्शन किया गया।

कुरुक्षेत्र। मरीजों की जांच करते चिकित्सक। विज्ञप्ति- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें