फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आईआईएचएस में बीए के लिए 227 विद्यार्थियों ने करवाई फिजिकल काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज की ओर से सोमवार को बीए में दाखिले के लिए दूसरे दिन काउंसलिंग का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. रीटा ने बताया कि आईआईएचएस में बीए के लिए क्रम संख्या 201 से 450 तक के विद्यार्थियों की मंगलवार को फिजिकल काउंसलिंग की गई, जिसमें विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच की गई। बीए की 450 सीटों के लिए कुल 227 विद्यार्थियों ने अभी तक फिजिकल काउंसलिंग करवाई है। शनिवार को बीए के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें हरियाणा ईडब्ल्यूएस की मेरिट 95.2 से 90 तक, हरियाणा ओएससी 95 से 90.2 तक, हरियाणा डी-एससी की 95.2 से 88.4 तक, हरियाणा बीसीए 95.2 से 89.4 तक, हरियाणा बीसीबी 95 से 87.6 तक तथा डीए, पीडब्ल्यूडी, पीएच, ब्लाइंड, ईएसएम की 89 से 59.6 प्रतिशत पर मेरिट समाप्त हुई थी।
विज्ञापन



आज होगी बीएससी फिजिकल साइंस की काउंसलिंग
लोकसंपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि बीएससी फिजिकल साइंस के लिए काउंसलिंग का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। काउंसलिंग में आईआईएचएस के शिक्षकों ने बीए प्रवेश समिति संयोजक प्रो. निरुपमा भट्टी के नेतृत्व में डेस्क लगाया गया है।




बीएड स्पेशल एजूकेशन और एमलिब में 230 परीक्षार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दाखिला के लिए चल रही प्रवेश परीक्षा के अंतिम दिन मंगलवार को बीएड स्पेशल एजूकेशन और एमलिब की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 230 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी इसके लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को दो कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह 10 बजे एमलिब (दो वर्षीय) की परीक्षा ली गई। इस परीक्षा के लिए कम्युनिटी सेंटर ब्लॉक एक को परीक्षा केंद्र बनाया गया, जिसमें 64 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। दोपहर साढ़े 12 बजे बीएड स्पेशल एजुकेशन कोर्स की प्रवेश परीक्षा ली गई, जो विधि संस्थान में आयोजित हुई, इसमें 166 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इस परीक्षा के लिए 196 अभ्यर्थियों ने नियमित पोर्टल पर आवेदन किया। डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि कुवि विभिन्न विभागों व संस्थानों में वर्तमान सत्र में दाखिले के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया 23 जून से शुरू हुई थी जोकि 8 जुलाई तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न कोर्स के लिए ली गई प्रवेश परीक्षाएं सफलतापूर्वक संचालित की गईं, जिसमें अलग-अलग परीक्षार्थियों ने विभिन्न प्रोग्राम के लिए परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें