फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अमित शाह के दौरे से पहले 22 प्रदर्शनकारी हिरासत में, ब्राह्मण धर्मशाला में पुलिस ने मारा छापा

विज्ञापन
.स्वर्ण समाज के लोगों की लेकर जाती पुलिस संवाद
विज्ञापन
करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करनाल दौरे से पहले पुलिस ने यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रदर्शन करने का एलान करने वाले करीब 20 से 22 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। बुधवार रात करीब 8 बजे पुलिस ने ब्राह्मण धर्मशाला में छापा मारा। वहां मौजूद लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध जताने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के लिए डीएसपी गोरखपाल राणा, एसएचओ रामलाल और एसएचओ तरसेम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ब्राह्मण धर्मशाला पहुंचा। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस वाहनों में बैठाया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग करते हुए यूजीसी रोलबैक और गृह मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में भी नारे लगाए।
-
एहतियातन हिरासत में
डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि करीब 20 से 22 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। इन लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस और व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाने और विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया था। पुलिस को आशंका थी कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास भी किया गया लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें