फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में नन्हें वैज्ञानिकों के हुनर को मिली सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहाबाद। सतलुज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान, गणित एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें कक्षा तीसरी से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी की शुरुआत एमएन. कॉलेज के प्रो. सुरेश कुमार, डॉ. अमित एवं प्राचार्य डॉ. आरएस घुम्मन ने की। विज्ञान प्रदर्शनी के पहले भाग में शगुन एवं संचित ने पहला, सिमरण एवं रीतिका ने दूसरा और हरप्रीत और कनिष्का तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

द्वितीय वर्ग में पारस एवं मयंक ने पहला, मनदीप घुम्मन एवं प्रिंस ने द्वितीय और यशिका एवं आर्यन तृतीय रहे। तृतीय वर्ग में प्रशांत एवं आयुष ने पहला, प्रिंस एवं कर्ण ने दूसरा और जानवी और प्राची तृतीय स्थान पर रहे। गणित प्रदर्शनी के प्रथम वर्ग में हरमनजीत और हर्षप्रीत ने पहला, जसप्रीत एवं सोनाक्षी ने दूसरा, जशनदीप एवं हरप्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गणित के द्वितीय वर्ग में योगेश एवं नमन पहले, दिव्या एवं वंशिका दूसरे और प्रियांक तृतीय रहे। आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में नीतिका प्रथम, युवराज द्वितीय और जसप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे वर्ग में गगन ने पहला, ब्रह्मजोत ने दूसरा और नवजोत ने तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को प्राचार्य डॉ. आरएस घुम्मन ने पुरस्कार वितरित किए। प्रदर्शनी का आयोजन उपप्रधानाचार्य वीरेंद्र एवं मनोज भसीन की देखरेख में हुआ। बच्चों के अभिभावकों सहित अन्य लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर मंच संचालक ममता जैन, रजनी गुलाटी, मेहुल गोयल, संदेश, संदीप सिंह, शिवकुमार, तन्वी, लीना, मनरूप, संतोष घुम्मन, मनिंद्र सिंह घुम्मन, मोनिका, मुकेश दुआ तथा पूर्णचंद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें