फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू में कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत व अंबाला लोकसभा क्षेत्र से करीब 5 हजार भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की आज लगेगी पाठशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पाठशाला लगेगी। विश्वविद्यालय के ऑडिटोयिरम हॉल में पार्टी के करीब 5 हजार पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की लगाई जा रही इस विशेष पाठशाला में केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, सह प्रभारी विश्वास सारंग, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सहित अन्य केंद्रीय व प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता उन्हें चुनाव में जीत का मंत्र देंगे।
इसमें कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत व अंबाला लोकसभा क्षेत्रों से संबंधित विधानसभा स्पीकर कंवर पाल, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी, स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, राज्यमंत्री कर्ण देव काम्बोज, कृष्ण बेदी, सोनीपत के एमपी रमेश कौशिक, अंबाला के सांसद रत्न लाल कटारिया, करनाल के सांसद अश्वनी चोपड़ा के साथ-साथ 19 विधायक, शक्ति केंद्र प्रमुख, पालक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चों के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ, प्रकल्पों के जिला अध्यक्ष, भाजपा के जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, एवं कुरुक्षेत्र लोकसभा के बूथ प्रमुख भाग लेंगे, जिनकी संख्या करीब 5 हजार होगी। इस अहम वर्कशॉप की तैयारियों का लोकसभा प्रभारी एवं यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर सहित अन्य नेताओं ने जायजा लिया। बता दें कि पहले यह वर्कशॉप 16 फरवरी को होने वाली थी जो पुलवामा में सैनिकों पर हुए आंतकी हमले के चलते स्थगित कर दी गई थी। अब शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आडोटोरियम में यह वर्कशॉप होगी, जिसमें कार्यकर्ताओं को केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने का मंत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि यह वर्कशॉप पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं में न केवल जोश एवं उत्साह भरेगी। वर्कशॉप में दिए जाने वाले निर्देशानुसार न केवल पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा बल्कि बनाई जाने वाली रणनीति के अनुसार लोगों के बीच भी जाया जाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में लिए गए अहम निर्णयों से लेकर पार्टी व सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराया जाएगा, जिसकी अहम रूप से शुरूआत इस वर्कशॉप के साथ ही कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें