लाडवा में 9 करोड़ 26 लाख से सुधारी जाएंगी मार्केटिंग बोर्ड की 90 सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
लाडवा हलके में 9 करोड़ 26 लाख रुपये के अनुदान से मार्केटिंग बोर्ड की 90 सड़कों के हालात सुधरेंगे। यह जानकारी देते हुये लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि हलके में कोई भी सड़क या गली कच्ची नहीं रहेगी। कुछ समय के बाद हलके में सभी सड़कें व गलियां बिलकुल चकाचक नजर आएगी। लाडवा क्षेत्र के अंदर पब्लिक हेल्थ की कोई एक भी ऐसी सड़क नहीं है जिस पर कोई गड्ढा दिखाई दे । लाडवा हलके में 9 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से मार्केटिंग बोर्ड की 90 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा । सोमवार को लाडवा विधायक डॉक्टर पवन सैनी वार्ड नंबर एक में कार्यक्रम संयोजक विनोद रोहिला द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
सैनी ने कहा कि प्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश परिवहन क्रांति की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री की अगुवाई में केंद्र सरकार देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में विशेष ध्यान दे रही है। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद धरातल पर विकास नजर आने लगा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में रहने वाले बीपीएल राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में सिलिंडर दिया जाता है। इस अवसर पर अशोक कुमार, मंडल अध्यक्ष ओमवीर, शिव अरोड़ा, नगर पालिका चेयर पर्सन प्रतिनिधि राजू खुराना, अश्विनी बण, अश्विनी डोगरा, मार्केट कमेटी चेयरमैन मेघराज सैनी, यतेंद्र वर्मा, साधु सिंह, विनोद रोहिल्ला, पवन कश्यप, मांगेराम, राजू देवराज, मायाराम मौजूद रहे।