केयू ने घोषित किए 11 परीक्षा परिणाम
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की परीक्षा शाखा ने 11 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि एमएससी बायोटेक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर, एमटेक कंप्यूटर तीसरा सेमेस्टर, एमसीए तीसरा सेमेस्टर, एमए लोक प्रशासन प्रथम सेमेस्टर, एमए संस्कृत तीसरा सेमेस्टर, एमएसडब्ल्यू प्रथम सेमेस्टर, एमटेक अप्लाई जूलोजी पांचवा सेमेस्टर, एमए ह्यूमन राइट्स प्रथम और तृतीय, बीए पार्ट थर्ड कंपार्टमेंट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।